जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने क्षेत्र वासियों को दी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं

जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा, समरसता एवं लोककल्याण का महान पर्व है। यह पावन उत्सव हमें प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो तथा हमारा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि रथ यात्रा के पावन अवसर पर सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए इस पर्व को हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाएं।

श्रीमती कीर्ति नायक ने अंत में भगवान श्री जगन्नाथ से समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः सभी को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।