


पंडरिया । मुंगेली मुख्य मार्ग रहूंटा खुर्द से धोबघट्टी होते हुए कुम्ही जाने वाला प्रधान मंत्री सड़क की हालत अत्यंत जर्जर है।कुम्ही से मुख्य मार्ग की दूरी करीब 6 किलोमीटर है।सड़क में गड्ढे अधिक होने के कारण उक्त सड़क से मुख्य मार्ग पहुंचने में करीब 35 से 40 मिनट का समय लगता है।छोटी वाहन का चेचिस गड्ढों में टकराने के कारण चलना मुश्किल हो गया है।ग्रामीण प्रभुराम ने बताया कि कुम्ही से ब्लाक मुख्यालय जाने के लिए दो रास्ते हैं।किंतु दोनों ही रास्तों में तालाबनुमा बड़े-बड़े गड्ढे हैं।जिसके कारण ब्लाक मुख्यालय जाना मुश्किल हो गया है।






