प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी माँ भारती को सशक्त , समृद्ध एवं विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर – नरेश केला संयोजक सेवा पखवाड़ा दक्षिण पाटन

पाटन।भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल पाटन द्वारा विश्व के रचयिता श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह जी की जन्म दिवस पर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई में मरीजों को फल वितरण किया गया । इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के संयोजक नरेश केला ने प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों से उनकी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया एवं जल्द ही अच्छी स्वास्थ्य होने की शुभककमना दिया।

उक्त अवसर पर सेवा पखवाड़ा के सहसंयोजक कमलेश साहू ने कहा कि संसार को रचने वाले रचनाकर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती 17 सितंबर को माननीय नरेंद्र मोदी जी ने प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के नाम पर योजना बनाया, जिनका लाभ श्रम कार्ड के हितग्राहियो विभिन्न क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर स्वालम्बी बनने विकसित भारत की कल्पना को साकार कर रहे!

विश्वकर्मा जी ने इस सन्सार् को रचने का कार्य किया, उसी प्रकार माननीय नरेंद्र मोदी जी माँ भारती को शशक्त , समृद्ध एवं विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर हो रहे है। आज का दिन 17 सितंबर का दिन बहुत शुभ अवसर है, आज के दिन को विश्वकर्मा जयंती के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है, इनके साथ ही मा नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी का भी जन्म दिन है ,उक्त अवसर पर सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य में सुधार होने की शुभकामनाएं प्रेषित किया।

वही भगवानसिंह चन्दाकर ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है. सेवा पखवाड़ा के तहत नगर, गांव, गली, मोहल्लों, मजरों, चौपालों समेत सार्वजनिक स्थानों पर सेवा कार्य किया जा रहा है. यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा.

उक्त अवसर मे सेवा पखवाड़ा के सदस्य श्रीकांत चन्द्रकार महामंत्री भाजयुमो दक्षिण पाटन, रामकुमार चन्द्राकर, पुणेन्द्र सिन्हा, अभय ठाकुर, नरेश राजपुत,शैलिन्द्रि मन्डावी, अन्गेश्वर साहू, मेघनाथ सागरवन्शी, प्रमोद ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हुआ।