दुर्ग।संकुल सेमरिया विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में प्रधानमन्त्री सुपोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोजन का आयोजन नागरिक कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस के चतुर्वेदी,समाज शास्त्र विभाग के प्राध्यापक टंडन जी एवम् महाविद्यालय के प्राध्यापको के द्वारा बच्चो को फल,स्वलापहर से लाभान्वित किया गया।मंच सचलन खिलेंद्र कुमार बघेल शिक्षक के द्वारा किया गया।संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।न्योता भोजन कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा बताया गया,अतरिक्त पोषक आहार से बच्चो की विकास को परिलक्षित किया गया।


इस अवसर पर कक्षा आठवीं के बच्चो का बिदाई समारोह आयोजित किया गया,सभी बच्चो को स्टेशनरी सामग्री का वितरण महाविद्यालय परिवार से दिया गया साथ ही कक्षा पहिली से आठवीं तक के छात्रों को प्रथम द्वितीय स्थान वार्षिक मूल्यांकन में प्राप्त करने वालो को भी स्टेशनरी सामग्री प्रदाय किया गया।इस कार्यक्रम में संकुल प्रभारी ,प्राचार्य श्री महेंद्र सिंह ठाकुर,संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,प्रधान पाठक मिडिल मिताली दास,प्रधान पाठक प्राथमिक कुलवंतीन चेलक,शिक्षक सावित्री महिलांग,आरती देवांगन,कुलदीप देशमुख, अनर्जित राय,संतोष कुमार मनहर,काशीनाथ सिंह, खिलेंद्र कुमार बघेल, जे के लक्ष्मी से सहयोगकर्ता धनकर,शाला के समस्त रसोइया एवम् सफाईकर्मी ,छात्र गण और अधिक संख्या में पालकों की उपस्तिथि रही। महाविधालय परिवार को न्योता भोजन एवम् अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संकुल एवम् शाला परिवार ने सहृदय साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।






