प्राचार्य नंदा गुरवारा ने स्वस्थ जीवन शैली एवं पोषण के महत्व पर एन एस एस शिवरार्थियों व ग्रामवासियो को जागरूक किया

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम केसरा में आयोजित है। शिविर के तृतीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा, के मुख्य आतिथ्य व प्रो बीएम साहू, डॉ गौरव शर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्राचार्य ने स्वस्थ जीवन शैली में पोषण के महत्व से शिविरार्थियों व ग्रामवासियो को जानकारी दिया। व्यक्ति के आहार से ही स्वास्थ्य का निर्धारण होता है। पोषक तत्व कार्बोहाइडरेट, प्रोटीन, विटामिन व मिनरल प्रत्येक पोषक तत्व का अपना महत्व है।

जंकफूड में कैलोरी की अधिकता होने के कारण मोटापा बढ़ रहा है मोटापा अनेक बीमारियों को न्योता देता है इसके लिए प्रोटीन युक्त आहार आवश्यक है। आज के इस भगामभाग जीवन में दिनचर्या का भी बहुत महत्व है अपने जीवन के लिए समय चुराने कीआवश्यकता है सुबह उठकर मार्निंग वाक, योगा, व्यायाम निरंतर करना चाहिए। तनाव आज बडी समस्या है इसके बचाव में आहार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। बीएम साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना को व्यक्तित्व विकास का सर्वश्रेष्ठ माध्यम कहा। डॉ गौरव शर्मा ने वाणिज्य में डिजिटल के महत्व पर अपनी विचार रखे।

डॉ पुष्पा मिंज व डा एसके भारती कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम शिविर की तृतीय दिवस की शुरुवात प्रभात फेरी से हुआ परियोजना कार्य में पशु चिकित्सा विभाग की सहयोग से निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमे 16 पशुओं का उपचार, 34 को पशुओं को कृमि नाशक एवं 54 को चीनी नाशक दवाई पिलाई गई। बौद्धिक परिचर्चा के दौरान पशु चिकत्सा डाक्टर प्राची यादव, नीरज महतो, समीक्षा ताम्रकार ने पशुओ की देखभाल व उनको स्वस्थ कैसे रखा जाये इसके बारे में जानकारी दिए। गायत्री परिवार पाटन के एस आर बंदे, पंचराम साइन, हेमराज निर्मलकर, रुखमनी निर्मलकर ने नारी उत्थान व नशा के दुष्प्रभाव से समाज को कैसे मुक्त किया जाये इसके उपयों को विस्तार से बताये। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।