राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । ब्लाक के बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में *हम सबकी है जिम्मेदारी, बेहतर हो शिक्षा सरकारी* के भाव को चरितार्थ करते हुए पदस्थ प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे द्वारा स्वयं के व्यय से प्राथमिक शाला के समस्त नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग और कापी प्रदान किया जा रहा है। जिससे पालक और बच्चे विद्यालय के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। बच्चों को प्रवेश दिलाने माता- पिता स्वयं उपस्थित होकर जागरूकता का परिचय देते हुए तीन दिनों में 19 बच्चों को शाला प्रवेश करा चुके हैं। पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश,कापी और स्कूल बैग एक साथ शाला प्रवेश के मौके पर प्राप्त कर बच्चे और पालक काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। वहीं माध्यमिक शाला में कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों को भी काफी प्रदान कर श्री बंजारे ने शिक्षा के प्रति आकर्षित करने का प्रयास किया।उनका कहना है कि विद्यालय और विद्यार्थियों के लिए समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से काम करने से मन में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। शिक्षक का बच्चों के प्रति और बच्चों का शिक्षक के प्रति लगाव स्वयं ही पैदा नहीं होता, लगाव पैदा करने के लिए शिक्षक का बच्चों के प्रति समर्पित होना आवश्यक है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशलीगोड़ान में पदस्थ प्रधान पाठक विजय कुमार चंदेल जो कि राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक है उन्होंने श्री बंजारे के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि ऐसे शिक्षक विरले ही मिलते हैं।वहीं शाला प्रवेश उत्सव के मौके पर उपस्थित विकास खंड स्रोत समन्वयक राकेश कुमार चंद्रवंशी , विकास खंड क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी कुमार चंद्राकर , संकुल स्त्रोत समन्वयक हमिद उल्ला खान, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कांशीनाथ सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच हुकुम सिंह धुर्वे, सरपंच प्रतिनिधि जगेश राम पटेल, उपसरपंच खेदूराम पंद्राम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्राणी धुर्वे, रामबती धुर्वे SMCअध्यक्ष, सदस्यगण, ग्राम के सेवानिवृत्त शिक्षाविद सगनूसिंह धुर्वे, शिक्षक सत्येन्द्र सिंह चांदसे, शेखलतीफ, रामायण प्रसाद ओग्रे ने कार्य की सराहना की है।






