प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए 5 किमी रन का आयोजन

पाटन।

31st जनवरी को प्रिज्म ग्रुप ने गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए एक 5 किमी रन का आयोजन किया, जिसमें 300 से अधिक छात्रों और फैकल्टी ने भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में शिक्षा के महत्व को उजागर करना था। इस रन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने शिक्षा के महत्व और लड़कियों की शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस रन में आयु के अनुसार 4 श्रेणियां बनाई गई थीं, और हर श्रेणी से तीन विजेताओं को गिफ्ट प्रदान किए गए। इसके अलावा, सबसे कम समय में रन पूरा करने वालों को नकद पुरस्कार दिया गया।
कॉलेज की निदेशक, ख्याति साहू जी, ने कहा, “हम गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस रन के माध्यम से हम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं। हम अपने छात्रों और फैकल्टी को इस आयोजन में भाग लेने के लिए धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा।”

प्रिस्म ग्रुप के चेयरमैन, श्री रूपेश गुप्ता जी ने कहा, “मैं इस आयोजन की सफलता के लिए सभी को बधाई देता हूं। गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है , इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमने अपने संस्थान में कुछ कोर्स में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का संकल्प लिया है। इस रन ने हमें इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। मैं सभी प्रतिभागियों और प्रिज्म स्टाफ को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।”

इस आयोजन को सफल बनाने में पूरे प्रिज्म स्टाफ ने बहुत योगदान दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कॉलेज के डायरेक्टर असीम साहू ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।