उतई। प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महकाखुर्द में 19 सितंबर 2026 को 14वां दीक्षांत समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में PGDM बैच 2024-26 के करीब 150 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलदीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत प्लांट पौट एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व निदेशक प्रभारी अनिर्बन दासगुप्ता मुख्य अतिथि तथा भूतपूर्व मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) उमनेश भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षक, स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।


प्रबंधन विभाग की प्रिंसिपल डॉ. दुर्गा त्रिपाठी ने स्वागत भाषण में संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और मैनेजमेंट विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में वर्ष 2011 से PGDM Management Programme संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को एआई एवं नई तकनीक आधारित प्रशिक्षण सहित विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

संस्था की फाउंडर सदस्य एवं महाप्रबंधक (सेल) श्रीमती पारमिता महंती ने विद्यार्थियों को बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि अनिर्बन दासगुप्ता ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रबंधन शिक्षा केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। विशिष्ट अतिथि उमनेश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक दौर की चुनौतियों के लिए तैयार रहने तथा प्रैक्टिकल नॉलेज एवं विभिन्न प्रकार के स्किल्स विकसित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान PGDM बैच 2024-26 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। संस्था के चेयरमैन रूपेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को कॉरपोरेट करियर के साथ उद्यमी बनने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए संभावनाओं का आकाश खुला है।
कार्यक्रम में डायरेक्टर श्री असीम साहू, डॉ. अंजना शारद, डॉ. सीमा कश्यप, श्री ललित साहू, श्री उमेश साहू, श्रीमती स्वर्णलता पाल सहित मैनेजमेंट विभाग के फैकल्टी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए स्वादिष्ट भोज की व्यवस्था की गई। समारोह के अंत में श्रीमती ख्याति साहू, डायरेक्टर, प्रिज्म द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से विद्यार्थियों के बेहतर जॉब प्लेसमेंट, मजबूत Alumni Group और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया। समारोह विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक उपलब्धि के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन और नए अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर रहा।






