संजय साहू

अंडा। दाउ कुर्मी स्व.प्यारेलाल बेलचंदन शा.उ.मा.शा.तिरगा में पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बाबूलाल देशमुख ग्राम पटेल व पूर्व अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति तिरगा ,अध्यक्षता प्राचार्य पी.रामटेके ने किया , शाला मे होने वाली सालभर की गतिविधि मे व वार्षिक खेलकूद मे भाग लेकर प्रथम , द्बितीय स्थान मे आने वाले छात्रो को प्रमाणपत्र व उपहार दिया गया । रेडक्रास ,ईको क्लब,स्काउट गाइड,छात्रसंघ के छात्रो को प्रमाणपत्र दिया गया । इसके बाद 11वी के छात्रो ने 12 वी के छात्रो के लिए विदाई कार्यक्रम रखा गया जिसमे छात्रो ने शाला मे बिताये अपने सुनहरे पलो को बताया ।कार्यक्रम मे व्याख्याता श्री पोर्ते सर,श्रीमती विनिता ओसवाल,सीमा श्यामकुंवर,श्रद्बादुबे,चेतना हरिनखेरे,गगनदीप कौर,सरिता ठाकुर,गायत्री गजेन्द्र,डाॅ.वर्षारानी ,ललिता अंबाडारे का सहयोग रहा । संचालन व्याख्याता जीवन लाल ठाकुर व कु.खुशबु ने किया।






