महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब में पुरस्कार वितरण, प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान


पाटन। स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में पुरस्कार वितरण समारोह रेड रिबन क्लब के अंतर्गत प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। संस्था के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया ।
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया । पुरस्कार प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर अपार खुशी और गर्व झलक रहा था ।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । यह समारोह सभी के लिए प्रेरणादायक और स्मरणीय रहा।
इस अवसर पर श्री चंदन गोस्वामी, सुश्री भारती गायकवाड़, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन , सुश्री रेणुका वर्मा, श्री टिकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मडरिया, श्री वेणु कुमार साहू, डॉ. सुनील कश्यप, डॉ. देबीलाल आदि उपस्थित थे।