श्रीराम के जयकारे के साथ निकाली रामनवमी पर शोभायात्रा, पाटन में श्रीराम जन्मोत्सव समिति का भव्य आयोजन, महाप्रसादी का वितरण


पाटन। श्री राम जन्मोत्सव समिति पाटन नगर द्वारा राम नवमी हर्षोल्लास से मनाया गया।  श्री राम जन्मोत्सव समिति पाटन के द्वारा इस वर्ष भी श्री राम नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विशाल शोभायात्रा भी भी निकाली गई। गौरतलब हो कि गत वर्ष की भव्य शोभायात्रा आकर्षक लाइट एवं साउंड के साथ निकाली गई थी जिसे आज भी पाटन के लोग याद करते हैं। श्री राम जन्मोत्सव समिति के द्वारा 30 मार्च गुरुवार को श्री राम नवमी महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।इस आयोजन की विशेष आकर्षण रहेगी जय मां चंडी (बीएमवाई) द्वारा प्रस्तुत चलित झांकी रही। जिसे देखने काफी भीड़ लगी रही।

अमलेश्वर से पाटन तक बाइक धर्मेंद्र साहू के नेतृत्व में बाइक रैली

इसके अलावा आनंद धुमाल दुर्ग द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। शोभा यात्रा की शुरुआत शाम 6 बजे से श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण पाटन से  निकाली गई। जो कि नगर के विभिन्न स्थानों चौक चौराहे होते हुए वापस श्री राम जानकी मंदिर वापस पहुंची। इससे पहले महाप्रसादी का वितरण स्वामी आत्मानंद चौक पाटन में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की तैयारी में श्री राम जन्मोत्सव समिति पाटन के सभी पदाधिकारी, सदस्य सहित समिति से जुड़े लोग दिन भर करते रहे  ।गौरतलब हो कि इस बार इसे और भव्यता प्रदान करने के लिए काफी मेहनत श्री राम जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर , जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नीरज सोनी, प्रशांत, आदित्य, शोमेश चंद्राकर, देवेश चंद्राकर, सालिक साहू,दिनेश साहू, योगेश्वर वर्मा, पुरुषोत्तम कश्यप, बिरेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, आभास दुबे, कमल किशोर, लीलाधर, मनीष देवांगन, विनय पटेल, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, हेमंत देवांगन, दर्शन सिंह, धर्मेंद्र साहू अम्लेश्वर सहित अन्य मौजूद रहे।