पाटन। अग्रसेन कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. मनीषा यदु ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर शिक्षा जगत के साथ-साथ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

डॉ. मनीषा यदु ने अपना शोध कार्य कल्याण कॉलेज के शोध केंद्र से वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. रामा यादव के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनके शोध का विषय “वैदिक गणित का समस्या समाधान क्षमता एवं जिज्ञासा पर प्रभाव” रहा। शोध में विद्यार्थियों की समस्या समाधान करने की क्षमता, तार्किक सोच और जिज्ञासा के विकास में वैदिक गणित की उपयोगिता का अध्ययन किया गया।

पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर शिक्षा जगत, समाज और उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। विभिन्न शिक्षकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वर्तमान में डॉ. मनीषा यदु अग्रसेन कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।






