सीआरपीएफ शौर्य दिवस पर पंडरिया में कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नगर के इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में “57वां सीआरपीएफ शौर्य दिवस” पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एम एल कश्यप द्वारा किया गया। सहायक प्राध्यापक एम एस राजपूत, दिनेश कश्यप,एस के तिग्गा, ओमप्रकाश देवांगन, चित्रसेन ठाकुर एवं अतिथि व्याख्याता लुकेश्वरी साहू, पियूष देवांगन, शिवराम कृष्ण चंद्राकर ने सीआरपीएफ के जवानों को याद किया। उनके शौर्य को देश के लिए एक वरदान बताया। साथ हीं कहा कि सेना के जवान हैं, तभी हमारा देश सुरक्षित है। वे हर मौसम में देश की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। अतः हम सब उनके सदैव आभारी रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन दीपक सोनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ओम प्रकाश देवांगन सहा. प्रा. गणित ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों को आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक एम एस राजपूत, दिनेश कश्यप, एस के तिग्गा, अतिथि व्याख्याता दीपक सोनी, सत्यम डौंडे, शिवराम कृष्ण चंद्राकर, प्रभा खांडेकर, निलेश्वरी चंद्राकर, माला साहू, पंकज मार्कण्डेय, विक्की सिन्हा, पिंकी वैष्णव , सरिता पात्रे, कार्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।