अंडा। फोटो। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसमड़ा सेक्टर रसमड़ा के परियोजना दुर्ग ग्रामीण में जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के जांबुलकर एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय साहू के मार्गदर्शन में अंतर्गत छत्तीसगढ राज्य रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन सर्वप्रथम रैली निकाल कर किया गया । कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, जनपद सदस्य नंदकुमार साहू, भाजपा मंडल से हेमंत सिन्हा उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया।अतिथियों के स्वागत पश्चात परियोजना अधिकारी दुर्ग ग्रामीण ऊषा झा ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी एवं उद्देश्यों के बारे में बताया, पर्यवेक्षक शशि रैदास ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।जिला परियोजना समन्वयक जयप्रकाश पटेल द्वारा साइबर क्राइम, चाइल्ड हेल्पलाइन, बालिका सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन नंबर बाल श्रम पर एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार के विषय मे विस्तार से बताया गया। जिला पंचायत सदस्य एवं एडवोकेट सुश्री प्रिया साहू द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के विषय मे उपस्थित बालिकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि 18 से कम उम्र की लड़की एवं 21 से कम उम्र के लड़के का विवाह क़ानूनन अपराध है । महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 97 बालिकाओं और 12 महिलाओं का HB जांच किया गया कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया निबंध, में गरिमा चतुर्वेदी द्वितीय नीलम शर्मा तृतीय पूजा साहू रंगोली, में प्रथम दुर्गा साहू द्वितीय जीत साहू तृतीय मुस्कान साहू पेटिंग प्रतियोगिता में ओंकार सारथी कनिका क्रमशः पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसमे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा किशोरी बालिकाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किया गया ।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी दुर्ग श्रीमती ऊषा झा द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु शपथ दिलाई गई , स्वास्थ्य विभाग से नंदकुमार साहू , अनुपमा सिंह, उमा साहू, विद्यालय के प्राचार्य एम एल चंदेल एवं अन्य शिक्षक गण , कार्यकर्ता जानकी निषाद गिरजा ठाकुर, लता यादव सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।







