परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन बोरिद में हुआ


पाटन। आज दिनांक 13 अक्टूबर को परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन एकीकृत बाल विकास परियोजना पाटन के सेक्टर दरबार मोखली के ग्राम बोरिद में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चंद्राकर जी,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक जी,सरपंच श्रीमती सोनाली वर्मा जी एवं अन्य पंचगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुपोषण रथ के आगमन के साथ हुआ | यह सुपोषण रथ गाँव गाँव जाकर महिला एवं बाल विकास के विभिन्न योजनाओ की जानकारी दे रहा है , सरस्वती वंदना से जागरूकता कार्यक्रम का आरम्भ  किया गया तत्पश्चात बच्चों के नृत्य प्रस्तुत  गए। महिलाओं द्वारा कुपोषण रूपी मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी विजेता श्रीमती जनपद पंचायत अध्यक्ष मैडम  रही। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई 6 माह पूर्ण करने वाले बच्चों का अन्नप्राशन किया गया स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता अंतर्गत स्वस्थ् बच्चो को सुपोषण टोकरी  दी गई। महिलाओं द्वारा व्यंजन प्रदर्शिनी के अवलोकन के पश्चात दिवाली के अवसर पर पोषण माह के उपलक्ष में सूआ नृत्य की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में पोषण माह के 6 थीम के बारे में परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा द्वारा विस्तृत व्याख्यान  किया गया|उपस्थित जनप्रतिनिधियों में श्री राजेश चंद्राकर ने महिलाओ एवं बच्चो के विकास में  पुरुषो की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की तो वही  श्रीमती कीर्ति नायक द्वारा मोटापे की बढती समस्या पर अपने विचार प्रसतुत किये गए   | कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती झरना दास श्रीमती समता सिंह तिलोत्तमा मोटघरे कंचन, ममता साहू मेघा ,सुनीता ध्रुव उर्वशी देश्लाहरे आदि  उपस्थित थे।