पंडरिया-नगर के आत्मानंद स्कूल मैदान में शुक्रवार दोपहर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे।इससे पहले उनके द्वारा भारत माता चौक,महिला चौपाटी ,सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नगर पालिका भवन,मिनी स्टेडियम सहित अनेक कार्यों का भूमिपूजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बचपन से पंडरिया आ रहा हूँ।विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम से लेकर जब कुंडा क्षेत्र मुंगेली विधानसभा में था तब से अनेक कार्यक्रमों मैं पंडरिया आ रहा हूँ।उन्होंने कहा कि पंडरिया की धरती जनसंघ व भाजपा का गढ़ रहा है।उनको पंडरिया के अनेक वरिष्ठ लोगों से राजनीति सीखने का सौभाग्य मिला है।उन्होंने कहा कि पंडरिया वासी 20 करोड़ के काम देखने तरस गए थे।पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पंडरिया क्षेत्र की जनता श्रीमती बोहरा जैसे जनसेवक को चुनकर विकास के मार्ग पर चलने का निर्णय लिया है,जिसका लाभ क्षेत्र को मिल रहा है।जागरूक जनप्रतिनिधि के होने से ही विकास संभव हो पा रहा है।श्री साव ने कहा कि विष्णु देव की भाजपा सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दो वर्ष में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहला काम गरीबों को आवास व पिछला बोनस देने का काम किया है।कांग्रेस ने जो पांच साल में कार्य नहीं किया,उसे भाजपा ने कुछ ही दिनों में पूरा किया है।महतारी वंदन पर उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है तथा महिलाओं को शसक्त व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान पीएससी घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगार, गरीब,भूमिहीन, मजदूर सहित सभी के हितों में काम कर रही है।इससे पूर्व विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पिछले चुनाव के बाद भाजपा सरकार का गठन उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में हुआ है।श्री साव के प्रदेश अध्यक्ष के रहते ही भाजपा को सत्ता मिली है।उनके द्वारा पार्टी सहित जनता के लिए सभी विकास कार्य किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि श्री साव द्वारा पंडरिया नगर पालिका सहित सभी नागरिय निकाय व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।सभी गरीबों को प्रधान मंत्री आवास दिए जा रहे हैं।वहीं महिलाओं को समाज मे सम्मान,आत्मनिर्भर व शसक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है।इससे पहले कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू व नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के कार्यों को बताया।
*2 करोड़ राशि की घोषणा की गई*-कार्यक्रम कब दौरान अरुण साव ने नगर पालिका पंडरिया के लिए दो करोड़,पांडातराई व इंदौरी नगर पंचायत के लिए 1-1 करोड़ राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी विकास कार्य का प्रस्ताव ले आइये तत्काल यह राशि प्रदान कर दी जाएगी।







