तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा: पंडरिया में कार्यशाला का आयोजन, बच्चों ने सीखी ड्रोन चलाने सहित कई गतिविधियां

पंडरिया।आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा द्वारा शुरू की गई विशेष पहल का लाभ बच्चों को मिल रहा है। साइंस पाठशाला के कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,पंडरिया में किया गया।


कार्यशाला में लगभग 203 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की और ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), 3D प्रिंटिंग सहित आधुनिक तकनीकों की बुनियादी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। भावना बोहरा की साइंस पाठशाला का उद्देश्य है कि पंडरिया विधानसभा के शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, STEM, 3D प्रिंटिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों को सीखें और भविष्य के वैज्ञानिक एवं इंजीनियर बनकर हमारे प्रदेश, क्षेत्र व हम सभी का नाम रोशन करें।


विधायक श्रीमती बोहरा का लक्ष्य है कि पंडरिया विधानसभा की प्रतिभाओं को अवसर देना उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है, ताकि यही बच्चे आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा की नई पहचान बनें।