दुर्ग में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ : रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा, तीन युवती समेत सात लोग गिरफ्तार

Durg.कोतवाली क्षेत्र स्थित जलाराम रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी कर जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में तीन युवतियों, दो ग्राहकों और दो होटल संचालकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग में पुलिस ने जिस्मफरोशी के कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जलाराम रेस्टोरेंट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। लगातार शिकायतों के बाद दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों, दो ग्राहकों और दो होटल संचालकों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध गतिविधि कब से संचालित हो रही थी तथा इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं।