पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन हम सब की जिम्मेदारी: तुकाराम चन्द्रवंशी संस्कृति महिला व पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ किया पौधा रोपण


पंडरिया।शक्कर कारखाना विशेषरा में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन कि दिशा में कार्य करते हुए संस्कृति महिला ग्रुप पंडरिया की महिलाओं ने रविवार को दो पौधे लगाए वहीं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पाढ़ी मार्ग में तीन पौधे लगाए गए।पौधा रोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संस्कृति महिला ग्रुप की हिस्सा जिला पंचायत सदस्य व युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी भी बने। उन्होने ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर कदम तथा काठ बादाम का पौधे लगाया।पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पाढ़ी रोड में काठ बादाम का तीन पौधा लगाया गया।इस अवसर पर श्री चन्द्रवंशी ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि ऐसा कोई मनुष्य नहीं है,जो पेड़ों अथवा पर्यावरण का उपयोग न करता हो। उन्होंने कहा कि यदि हम पेड़ों तथा पर्यावरण का उपयोग कर रहे हैं, तो ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसका संरक्षण व संवर्धन भी करें। उन्होने कहा कि अपने जीवनकाल में हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए व लगाए गए पौधे के परिपक्व होने तब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। उन्होने संस्कृति महिला ग्रुप के इस कार्य की करते हुए कहा कि उनके इस कार्य में हम सभी को सहभागी बनना चाहिए। पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।