उतई, 12 अप्रैल 2026: उतई थाना क्षेत्र में पाँच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में आज शाम 4 बजे उतई नगर में जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मिनी माता चौक, उतई में आयोजित होगा, जहां प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन भी किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उतई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है, जो अपराधों को बढ़ावा देने का एक प्रमुख कारण है। इस मुद्दे को लेकर प्रशासन से तत्काल अवैध शराब पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के अंतर्गत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम में समय का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचने की भी अपील की गई है।







