पाटन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची में पाटन मंडल के कर्मठ, संघर्षशील एवं समर्पित नेता जितेन्द्र कुमार वर्मा को मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के नेतृत्व में की गई है।
श्री वर्मा ने वर्षों से संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रवाद की भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया है। उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।
इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा पाटन मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विजय कांत बंछोर सहित सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने श्री वर्मा को हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा।







