पंडरिया – कांग्रेस नेता मनीष शर्मा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में गरीब किसान मजदूर छोटे दुकानदार और मध्यमवर्गीय परिवार सभी बढ़ते हुए बिजली बिलों की मार झेल रहे हैं रोज मेहनत मजदूरी करने वाले लोग जो सुबह से शाम तक पसीना बहाकर मुश्किल से डेढ़ सौ से दो सौ रुपये तक की रोजी कमाते हैं उनके हाथ में इतना पैसा नहीं बचता कि वे अपने परिवार का गुजारा कर सकें लेकिन भाजपा सरकार ने उन पर हर महीने पंद्रह हजार से बीस हजार रुपये तक के बिजली बिल थमा दिए हैं यह सरासर अन्याय है और अंग्रेजों की याद दिलाने वाला अत्याचार है एक ओर सरकार बड़े-बड़े मंचों पर महिलाओं को एक हजार रुपये महीना देने की योजना का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन दूसरी ओर उसी महिला के परिवार से बिजली बिल के नाम पर पंद्रह बीस हजार रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं यानी सरकार जो एक हाथ से देती है वह दूसरे हाथ से दस गुना वसूल लेती है यह जनता के साथ खुला मजाक और छलावा है आगे मनीष ने कहा कि प्रदेश की जनता पूछ रही है आखिर मजदूर किसान और गरीब परिवार इतना बड़ा बिल कहाँ से चुकाएंगे क्या सरकार ने कभी सोचा है कि जो व्यक्ति रोज दो सौ रुपये कमा रहा है वह पंद्रह हजार से ज्यादा का बिजली बिल कैसे अदा करेगा सरकार के इस रवैये से साफ है कि वह अंग्रेजों के नक्शेकदम पर चल रही है अंग्रेजों ने लगान और टैक्स के नाम पर भारतवासियों को लूटा और आज भाजपा सरकार बिजली बिल के लगान से छत्तीसगढ़ की जनता का खून चूस रही है यह सिर्फ बिजली की समस्या नहीं है प्रदेश में हर क्षेत्र में बदहाली का आलम है गाँव गाँव में घंटों बिजली कटौती होती है बच्चे अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं जबकि बिल की रकम आसमान छू रही है खाद और बीज की भारी कमी है किसान दर दर भटक रहे हैं फसल की बोआई और कटाई में कठिनाई आ रही है शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है शिक्षक की भारी कमी से बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं स्कूलों की इमारतें बदहाल हैं और भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है कानून व्यवस्था का हाल इतना खराब है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है जनता पूछ रही है भाजपा सरकार जवाब दे क्या मजदूर किसान और गरीब परिवार हर महीने पंद्रह से बीस हजार रुपये का बिजली बिल चुका पाएंगे क्या महिलाओं को एक हजार रुपये देकर उनसे बीस हजार रुपये वसूलना जनता के साथ छलावा नहीं है क्या यह अंग्रेजों की तरह शोषण नहीं है कब तक जनता इस अत्याचार को सहन करेगी अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार जनता की आवाज़ सुने क्योंकि यह आवाज़ किसी एक की नहीं बल्कि प्रदेश के हर आम आदमी की आवाज़ है और अब जनता चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बन कर सड़को पर लड़ते रहेंगी





