जिला अस्पताल परिसर में खुलेगी पब्लिक कैंटीन, मिलेगी सुविधा

दुर्ग । जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे दुर्ग संभागायुक्त ने अस्पताल परिसर में पब्लिक कैंटीन खोलने का निर्देश दिया है। संभागायुक्त ने कहा है कि पब्लिक कैंटीन खुलने से अस्पताल आने वाले मरीज व उनके स्वजनों को सुविधा मिल सकेगी। इससे अस्पताल की आय में भी वृद्धि होगी।

दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के विभिन्न ओपीडी कक्षों व सर्जिकल वार्ड मे शु दी जा रही सेवाओं की जानाकरी को ली। ब्लड बैंक व हमर लैब की कार्य बर प्रणाली और आपरेशन थियेटर व के रेडियोलाजी विभाग का भी अवलोकन क किया। संभाग आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों ई-हास्पिटल योजना शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश

में ई हास्पिटल योजना आरंभ किए जाने के लिए विस्तृत प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए। विशेषकर लैब सैंपल कलेक्शन व रिपोर्टिंग एरिया का कार्य पूर्णतः आनलाइन करने के लिए एक आपरेटर पदस्थ किए जाने के भी निर्देश दिए। संभागायुक्त का निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डा. अरुण कुमार साहू, रेसिडेंट मेडिकल आफिसर डा. अखिलेश यादव और अस्पताल के अन्य चिकित्सक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।