“पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर नेवनारा में जनसुनवाई, अरहम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड का सर्वदलीय विरोध”

प्रस्तावित उद्योग मैसर्स अरहम इस्पात लिमिटेड कम्पनी की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु ग्राम नेवनारा मे हुई जनसुनवाई
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित जोगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी , भुतपूर्व मंत्री वीरेन्द्र पांडेय, बेमेतरा जिला भुत पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, किसान नेता योगेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हरीश पंच राम साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला अध्यक्ष नीलेश साहू आदि ने जनसुनवाई के दौरान विरोध दर्ज किया

बेमेतरा/ बेरला/भिंभौरी :- प्रस्तावित उद्योग मैसर्स अरहम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ग्राम नेवनारा की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु बेमेतरा जिला प्रशासन की ऒर से ग्राम नेवनारा मे जनसुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से ग्राम नेवनारा नर्सरी मे रखा गया था। जिसकी जनसुनवाई बेमेतरा जिला अतिरिक्त जिलादन्डाधिकारी प्रकाश भारद्वाज के द्वारा की गयी। जहां ग्राम पंचायत नेवनारा सरपंच लोकेश साहू, ग्राम पंचायत हसदा सरपंच चंद्रशेखर परगनिहा, जनपद सदस्य रेखा पोषण सिन्हा, ग्राम पंचायत खमतराई सरपंच प्रहलाद सार्थी ग्राम पंचायत पिरदा सरपंच संजय परगनिहा, ग्राम पंचायत कोहड़िया सरपंच रोहित शिवारे ग्राम पंचायत खमतराई पूर्व सरपंच मन्नू लाल निषाद, ग्राम पंचायत पूर्व सरपंच राघवेंद्र परगनिहा, ग्राम पंचायत भालेसर सरपंच प्रतिनिधि प्रेमलाल साहू, ग्राम पंचायत गाड़ामोर पूर्व सरपंच दिगंबर परगनिहा, पूर्व जनपद सदस्य सिद्दीक खान, 22 गाँव किसान पूर्व जनपद अध्यक्ष मेहत्तर साहू, वर्तमान अध्यक्ष भूलू राम वर्मा, ग्राम पंचायत बोरसी सरपंच हेमंत झल्ला वर्मा, नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू, भिंभौरी नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप परगनिहा, ग्राम पंचायत गुधेली उपसरपंच लिलेश पंकज वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य कमल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व उपाध्यक्ष अरुण परगनिहा, सुग्घर साहित्य समिति अध्यक्ष नारायण प्रसाद वर्मा, क्षेत्रीय संवाददाता विकास कश्यप आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्होंने क्षेत्र को कृषि प्रधान क्षेत्र बताते हुए जल प्रदूषण वायु प्रदूषण, सहित क्षेत्र मे अन्य घटना जैसे नशावृद्धि, लूटपाट, हत्या आए दिन कई घटनाएँ लगातार घटती रहती है इस हेतु क्षेत्र के वर्तमान एवं पूर्व सरपंच जनपद सदस्यों ने पूर्ण रूप से विरोध दर्ज कराया।

ग्राम नेवनारा मे हुए जनसुनवाई मे जोगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी पहुँचे थे उन्होंने सारगर्भित उद्बोधन देते हुए विरोध दर्ज करते हुए शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा जनसुनवाई को लेकर कोई प्रचार प्रसार नही किया गया है साथ ही कितनी मात्रा मे प्रदूषण होगी, कितने एकड़ मे कम्पनी खोली जाएगी, ग्राम नेवनारा सहित क्षेत्र के कितने लोगों को रोजगार मिलेगा इस बात की कोई जानकारी नही दी गयी है। न ही जनसुनवाई को लेकर बेमेतरा जिला के वेबसाईट पर कोई जानकारी दी गयी है। यह जनसुनवाई उस समय रखी गयी है जब किसान अपने कृषि कार्य मे पूर्ण रूप से व्यस्त है। प्रशासन सुनती ही नही है प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों का लगातार विरोध किया जा रहा है फिर भी जनसुनवाई लगातार हो रही है प्रशासन रात के अँधेरे मे जनसुनवाई करना चाहती है ताकि किसी को कोई जानकारी न हो और उद्योग लग जाए।

बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा जिला कृषि प्रधान क्षेत्र है यहाँ किसानों को नुकसान हो ऐसा कोई उद्योग नही लगना चाहिए । यह जनहित मे नही है। मै इस कम्पनी का पूर्णतः विरोध करता हूँ।

किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि जिस उद्योग को लगाने की बात कही जा रही है वह किस खसरा नंबर पर है इसकी अभी तक कोई जानकारी नही दी गयी है। उसके जाने के लिए कहीं पर कोई रास्ता नही है। ग्राम नेवनारा मे पूर्व मे भी एक और बार जनसुनवाई की गयी थी जहाँ सारडा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का भरपूर विरोध किया गया था। मै आज भी पुन: विरोध करता हूँ। जरूरत पड़ने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी निवेदन करूंगा कि बेमेतरा जिला को आद्यौगिक क्षेत्र की श्रेणी से बाहर किया जाए। 

बेमेतरा जिला पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने वर्तमान दिल्ली सहित उरला सिलतरा के प्रदूषण का उदाहरण देते हुए कहा कि बेमेतरा जिला मे प्रदूषण से भरे किसी प्रकार की कोई कम्पनी नही खुलनी चाहिए। यह जिला कृषि प्रधान जिला है यहाँ धान चना गेहूँ हर प्रकार की फसलों का बेहतर उत्पादन होता है। बेमेतरा जिला का टमाटर अंबिकापुर जैसे बड़े शहरों मे जाकर अच्छे दामों पर बिकता है जिससे किसान काफ़ी खुश है। मै इस उद्योग का पूर्ण विरोध करता हूँ। आम जनमानस के विचारों का सम्मान किया जाए अन्यथा वह निष्क्रिय हो जाएगी। लोगों की खुशियाँ छीन जाएगी।

जनपद पंचायत बेरला सरपंच संघ अध्यक्ष पिंटू सिन्हा ने भी बेमेतरा जिला को कृषि प्रधान क्षेत्र बताते हुए कम्पनी खोलने को लेकर विरोध दर्ज किया।

छतीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज राज प्रधान धमधा राज सत्यभामा परगनिहा के द्वारा सामाजिक प्रपत्र पर आवेदन देकर विरोध दर्ज कराया गया।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय निषाद ने भी मौखिक एवं लिखित आवेदन देकर विरोध दर्ज कराया गया।

जनसुनवाई मे विरोध दर्ज कराने हेतु लोगों को जागरूक करने वाले बेरला ब्लॉक पर्यावरण बचाओ सर्वदलीय समिति के सदस्य डॉ. शिरीष शर्मा, अजीताभ मिश्रा, सिद्दीक खान, अधिवक्ता अंकित मिश्रा, भोजेंद्र वर्मा आदि ने लोगों को जागरूक करने के साथ विरोध दर्ज किया।
मध्य प्रदेश शासन मे मंत्री रहे वीरेंद्र पांडेय ने भी जिला को कृषि प्रधानमंत्री जिला बताते हुए पूर्ण से विरोध दर्ज कराया गया।

जनसुनवाई के अंतर्गत शाम 5:30 बजे तक कुल 329  लोगों ने मौखिक रूप से विरोध दर्ज कराया।

जनसुनवाई के समापन के पश्चात पर्यावरण बचाओ सर्वदलीय समिति की बैठक कर बेमेतरा जिला को आद्यौगिक क्षेत्र की श्रेणी से हटाने हेतु विशाल स्तर पर धरना प्रदर्शन करने की तैयारी हेतु भी चर्चा की गयी।

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू जनसुनवाई मे विलम्ब से पहुँचे फोन करने के बाद जनसुनवाई के अंतर्गत मौजूद अधिकारी नही रुके एसडीएम से विधायक पूछ रहे सवाल अधिकारी क्यों नही रुके मुझे विरोध दर्ज करना है।

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू जनसुनवाई मे विलम्ब से पहुँचे फोन करने के बाद जनसुनवाई के अंतर्गत मौजूद अधिकारी नही रुके एसडीएम से विधायक पूछ रहे सवाल अधिकारी क्यों नही रुके मुझे विरोध दर्ज करना है।

विधायक दीपेश साहू ने अधिकारीयों को जनसुनवाई से जाने के बाद वापस बुलवाया और लिखित मे आवेदन दे कर आपत्ति दर्ज कराई।

हसदा निवासी भोजेंद्र वर्मा ने बताया जनसुनवाई मे विरोध दर्ज कराया गया किन्तु जो जनसुनवाई की सूची पर्यावरण विभाग कमीशनर अनीता सांवंत द्वारा दी गयी उसमे भोजेंद्र वर्मा का नाम नही है।