पाटन । विधानसभा के अंतर्गत आने वाले उत्तर मंडल भाजपा के विभिन्न ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर सतत जनसंपर्क कर रहें है।

आज उत्तर मंडल के विभिन्न ग्राम मगरघटा, भोथली, खुड़मुड़ा, घुघवा में जन सम्पर्क किया। जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकार ने कहा कांग्रेस सरकार ने अपने वादे जिसमें पूर्ण शराबबंदी, चिटफंड कंपनी से रुपए वापस दिलाने की बात, प्रधानमंत्री आवास को बंद करना, गांव गांव में अवैध शराब, बुजुर्गों और युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है ।भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को इस समय बदलने की जरूरत है! आप सब विजय बघेल जी के समृद्ध कार्यकाल को देख कर उन्हें सहयोग करे।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, महामंत्री कैलास यादव, उत्तरा सोनवानी, युवामोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री साहू, महामंत्री लक्ष्मी देवांगन,रेवती सोनकर,भारती यादव,कैलाश यादव,यमन मड़रिया रामकुमार साहू सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।






