ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों ने लिए पर्यावरण और जल संरक्षण का संकल्प, नवागांव बी में हुआ जनपद स्तरीय आयोजन


पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत नवागांव बी में आज जनपद पंचायत स्तरीय एक पेड़ मां के नाम एवं एक सप्ताह संतान के नाम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जल संरक्षण के लिए भी कार्य किया गया। जनपद स्तरीय इस आयोजन में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य कल्पना साहू, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद पंचायत पाटन के सदस्य खेमलाल देशलहरे मौजूद रहे। सबसे पहले ग्राम के सरपंच कविता साहू एवं पंचों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने लगाया। इसके उपरांत जल संरक्षण के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही साथ जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। वहीं शासन के निर्देश के अनुसार एक सोखता संतान के नाम भी कार्यक्रम में शामिल था। जिसके तहत गांव में सभी ग्रामीणों को जल का संचय करने के लिए सोखता निर्माण के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य खेमलाल देशलहरे, नारद साहू, सरपंच कविता साहू, अमित अग्रवाल, रमाकांत साहू, पूर्व सरपंच सोम सिंह साहू, गजेंद्र  साहू, महेश साहू, दिलीप ठाकुर, उपसरपंच छगन साहू  सहित अन्य मौजूद रहे।