शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी संकुल सेमरिया विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में उल्लास महापरीक्षा 23 मार्च 2025 को शिक्षार्थियों का शाला में प्रवेश होते ही ग्राम पंचायत पेंड्रीतराई के जन प्रतिनिधियों सरपंच, उप सरपंच , पंचों, सीएमसी अध्यक्ष और शिक्षको ने दीपक जलाकर,तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर ,मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया।उपसरपंच श्री विजय कुमार बघेल के मार्गदर्शन और प्रयासों से भव्य स्वागत किया गया।FLNAT उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा 2025 में शिक्षर्थियो ने अपनी खुशी जाहिर की,बहुत हर्ष था।बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर आधारित उल्लास नवभारत में निरंतर स्वयं सेवी शिक्षको ने शिक्षार्थियों को अभ्यास कराए,स्वयंसेवी शिक्षको की अहम भूमिका रही।

शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ शिक्षार्थी भाग लिए। उपसरपंच द्वारा शिक्षार्थियों के प्रथम आने पर पुरुष्कार की घोषणा भी किया गया।इस अवसर पर , संकुल प्राचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर,संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,सरपंच श्रीमती दीपा महिलांग,सक्रिय उपसरपंच विजय कुमार बघेल, सीएमसी अध्यक्ष श्रीमती नोमिन डहरिया,प्रधान पाठक खिलेंद्र कुमार बघेल शिक्षक सूर्यप्रकाश सोनकंडे,पंचगण उर्मिला डहरिया,ललित बघेल,अरविंद बंजारे,शीतल,संतोषी धृतलहरे, मीला बाई ,सफाई कर्मी मोंगरा,स्वयंसेवी शिक्षक उपस्थित होकर महापरीक्षा को हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराए




