पाटन। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन के द्वारा ग्राम पंचायत रानीतराई स्कूल का निरीक्षण किया गया ! निरीक्षण में श्री वर्मा जी द्वारा प्राथमिक/माध्यमिक था उच्चतर माध्यमिक शालाओं के बच्चों से शिक्षा गुणवत्ता के बारे में जानकारी लिया ! प्राथमिक शालाओं के बच्चों से विभिन्न जनप्रतिनिधिगण के बारे में पूछा गया,जिसमें बहुत से बच्चों द्वारा गलत जवाब दिया गया , जिसे सुधार करने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल सुधार लाने निर्देशित किया ! निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा मध्यान भोजन का स्वाद लिया गया , स्कूल निरीक्षण के दौरान कमलेश वर्म उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, ग्राम के सरपंच सत्यनारायन टिकरिया.पूर्व सरपंच निर्मल जैन,शाला विकास समिति के अध्यक्ष/सदस्यगण/शिक्षकगण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।








