पाटन।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे प्रतिनिधियों में सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर, मोतीपुर के सरपंच मोहन लोधी, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, रोशन वर्मा, चंद्रिका साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। सांसद विजय बघेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।







