पाटन।

ग्राम पंचायत सावनी के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रकुमार (हेमंत जांगड़े) एवं उपसरपंच रामानंद पंडित ने पंडित सुंदरलाल, इंद्रजीत भट्ट के साथ अनुसूचित जाति, कौशल विकास, रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से नया रायपुर स्थित उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई तथा ग्राम सावनी के विभिन्न विकास कार्यों की मांग मंत्री के समक्ष रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने गांव में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।
इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्राम सावनी के विकास के लिए हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक कार्यों को स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास को नई गति मिलेगी।





