अंडा। हर वर्ष की तरह इस साल भी नवयुग समिति एवम वार्डवासियों के सहयोग से पुलगांव में लोक महोत्सव का आयोजन 10 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा है समिति के संरक्षक लक्ष्मीकांत दुबे (रज्जु) ने बतलाया कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति के सहजने का एक छोटा सा प्रयास ही पुलगांव लोक कला महोत्सव की पहचान हैं ! इस लोकमहोत्सव के माध्यम से लोकगीत लोक संगीत भरथरी पंडवानी आदि दिखाया जाता है कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा चार दिवसीय चलने वाले इस महोत्सव में रामायण पाठ ,सुंदरकांड का पाठ राउत नाच, भरथरी, सुवा नाच भरथरी लोकगीत मेला मड़ई एवम दुष्यन्त हरमुख कृत रंग झरोखा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है बैठक में समिति के संचालक दिनेश यादव ,अध्यक्ष सतीश साहू ,राहूल पण्डित, विक्रम भारती, विनोद ,धनराज ,कपिल साहू पूर्व पार्षद मोती साहू ,लल्लू, रमेश राजपूत आकाश यादव , नरोत्तम, मनोहर यादव , पार्षद अश्वनी निषाद आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी समिति के संरक्षक लक्ष्मीकांत दुबे (रज्जु) ने दी।







