नवयुग दुर्गा समिति द्वारा आयोजित पुलगांव लोक महोत्सव 11 जनवरी से

अंडा। पुलगांव में प्रति वर्ष की तरह इस साल भी नवयुग दुर्गा समिति एवं वार्ड वासी के सहयोग से चार दिवसीय लोक महोत्सव का 11 जनवरी से शानदार आयोजन होने जा रहा है समिति के संरक्षक लक्ष्मीकांत दुबे (रज्जु ) ने बतलाया कि चार दिवसीय होने वाले लोक महोत्सव में छत्तीसगढ़ के संस्कृति को सहजने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचल के कलाकारों द्वारा रामचरित्र मानस गान का पाठ ,बांस गीत , सुवा नित्य ,राउत नाच ,का आयोजन होगा एवं साथ ही साथ गांव में मेला मंडी और रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर मयारू संगी भी अपनी प्रस्तुति देंगे । दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे ! समिति के संचालक दिनेश यादव ने लोक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।