अंडा। पुलगांव के काफी लंबे समय से मुक्तिधाम की मांग उठ रही थी गांव के लोग खुले में दाह संस्कार करने मजबूर थे सबसे ज्यादा तकलीफ लोगों को बरसात में होती थी जहां बरसते पानी में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर दाह संस्कार करना काफी मुश्किल होता था विधायक गजेंद्र यादव को वार्डवासियों ने इस विकट समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत निराकरण करने का आश्वासन दिया था
भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत दुबे ने बतलाया कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या मुक्तिधाम की थी 5000 आबादी वाले इस वार्ड में दाहसंस्कार करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था मुक्तिधाम का पहुंच मार्ग काफी जर्जर हो गया था वहां पर पानी और बिजली , प्रतीक्षालय की समुचित व्यवस्था भी नही थी इस समस्या से जब विधायक जी को अवगत कराया गया तो उन्होंने लगभग 32 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की थी जिसका लोकार्पण विधायक गजेंद्र यादव के हाथों किया गया। वार्डवासी कई बार शासन- प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था पर गजेंद्र यादव जी ने वार्ड वासियों को इस समस्या से निजात दिलाई वार्ड के लोगों ने यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया।





