मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए पुलगांव वार्डवासियों ने विधायक गजेंद्र यादव का जताया आभार

संजय साहू
अंडा। पुलगांव में काफी लंबे समय से मुक्तिधाम जीर्णोद्धार की मांग होती रही है वार्डवासी लगातार शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते रहे हैं.
सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत दुबे (रज्जु) ने बतलाया कि वर्तमान मुक्तिधाम में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वार्ड वासियों को दाह संस्कार करने में में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था , मुक्तिधाम में ,पानी की व्यवस्था थी और ना ही शीतल छाया के शेड की व्यवस्था थी, बरसात में मुक्तिधाम तक शव ले जाने में मैं भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वर्तमान विधायक गजेंद्र यादव के पहल से मुक्तिधाम के कार्य स्वीकृत होने पर वार्ड वासी में काफी हर्ष है ।

वार्ड के मोती साहू ,मनोहर यादव , राहुल तिवारी ,दिनेश यादव, सतीश नागेश साहू ,मनहरण साहू पिंटू मडवी, संजू साहू ,गणपत लल्लू साहू कपिल निषाद, रवि जीतू निषाद, ऋषभ दुबे ,ने गजेंद्र यादव का आभार जाता है।