पाटन। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बस स्टैंड पाटन में विशेष पोलियो बूथ लगाया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर किया।

इस अवसर पर आभाष दुबे ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।
बूथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।






