पाटन।।
ग्राम पंचायत जमराव में दिनांक 21 दिसंबर 2025, रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 04 में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।
इस अवसर पर सरपंच जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सभी अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलवाएँ।
कार्यक्रम के दौरान मितानीन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अभियान को सुचारु रूप से संचालित किया गया।







