पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम सांतरा में पल्स पोलिया अभियान के तहत शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मितानिन सहित कोटवार भी जुड़े हुए हैं उन्होंने सभी से अपील किया है कि वह अपने शून्य से 5 वर्ष के बच्चे को पोलियो बूस्टर जरूर लाएं और पोलियो के खुराक अवश्य पिलाएं जिससे कि अभियान सफल हो सके। इस अवसर पर मितानिन ममता चंद्राकर, दमयंतीन लहरी निर्मला द्विवेदी, कोटवार देवदत्त लेझवार उपस्थित है।







