पंदर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील


पाटन। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत ग्राम पंचायत पंदर में उपसरपंच आकाश कश्यप ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की खुराक पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी का शिकार न हो।
उपसरपंच श्री कश्यप ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए सभी अभिभावकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करने का आग्रह किया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है, इसलिए कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।