दुर्ग ब्लाक के ग्राम मचांदुर सरपंच दिलीप कुमार साहू ग्राम पंचायत भवन में बच्चों को चॉकलेट वितरण करके पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत की

उतई । समीप ग्राम पंचायत मचांदुर में पल्स पोलियों अभियान के तहत बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई गई। मचांदुर सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, ने बच्चों को चॉकलेट व बिस्किट देकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर समस्त पंचगण,मितानिन अंगेश्वरी साहू लता साहू ख़ुर्शीदा बेगम बिमला साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयंती साहू व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।