संजय साहू

अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंगरी के टीकाकरण भवन में 3 मार्च 2024 को 0 से 5 वर्ष तक के 145 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाया । इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेन्द्र किशोर बेलचंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मार्च को पल्स पोलियो पिलाया गया। एवं 4 मार्च को छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य टीम के द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियों की दवा पिलाया जायेगा है, इसी कड़ी में गांव के सरपंच पुष्पा देवी देशमुख ने अपने हाथो से पल्स पोलियों वर्ष 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाया गया।

स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने बच्चों को नजदीक के पल्स पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। और मितानीनों को कहा कि छोटे छोटे बच्चों का देखभाल अच्छे रखना उनके स्वास्थ्य के बारे में उसके माता पिता को समझाना बेटा हो या बेटी घर का लक्ष्मी हैं, कोई मतभेद नही करना चाहिए ऊपर वाले भगवान जो देता वही सब कुछ हैं। इसलिए वर्ष 0 से 5 वर्ष के बच्चों का अच्छे से देखभाल करना जरूरी रहेता हैं। इस अवसर पर एन.पी.डब्लू लिखन पटेल,मितानीन उर्मिला ठाकुर, अनिता निर्मलकर, अश्वनी निर्मलकर, सत्यवती सेन,सुलेखा पटेल, सुमित्रा बाधें,पंच मोखन साहू साथ ही साथ गांव के कोतवाल अनाथ मानिकपुरी सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।






