पंडरिया-ब्लाक के बिशेषरा स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में शक्कर कारखाना तकनीकी कर्मचारी कल्याण संघ का गठन किया गया।जिसमें सर्व सम्मति से पुरन सिंह राजपूत को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। सभी तकनीकी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यह यूनियन का गठन किया गया है।नवनियुक्त अध्यक्ष पुरन सिंह ने बताया कि वे सभी कर्मचारियों के हितों को लेकर कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।







