पुष्पा 2 …की पाटन में धूम, सभी शो की  टिकिट फूल चल रही, शनिवार रात टिकिट काउंटर पर लगाना पड़ा हाउसफुल का बोर्ड

पाटन। पाटन के श्री सिंफ़लेक्स टॉकीज में इन दिनों पुष्पा 2 काफी धूम मचा रही है। सर्व सुविधायुक्त , बेहतर साउंड , सीटिंग व्यवस्था के साथ बनी इस टॉकीज के शुरू होने से ग्रामीण अंचल के फिल्म प्रेमियों को अब दुर्ग भिलाई का सफर नहीं करना पड़ रहा है। बड़े स्क्रीन पर अल्लू अर्जुन का फिल्म पुष्पा 2 को देखने के लिए काफी भीड़ जुट रही है। यही नहीं सभी शो फूल चल रहे है। शनिवार को दोपहर के शो में टिकट नहीं मिल रहा था। टिकिट काउंटर पर हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ा। नवयुवक आनलाइन टिकिट बुक कर पहुंच रहे है। दर्शकों का कहना है पाटन में इस तरह की टॉकीज पहली बार शुरू हुआ है। जिसे सभी खूब पसंद कर रहे  है।