बस्तर। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही है। मोदी, अडानी, आरएसएस संविधान पर आक्रमण कर रहे और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश की है। राम मंदिर के उद्घाटन में आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं आने दिया, क्यूंकि वह आदिवासी हंै। एमपी में भाजपा नेता ने आदिवासी के चहेरे पर पेशाब किया। भाजपा जल जंगल जमीन छीन रही है। जबकि भारत की जमीन पर आदिवासियों का ही पहला हक है। राहुल गांधी ने कहा, कि बीजेपी के लोग अडानी जैसे लोगों को जंगल दे रहे हैं। जब वन नहीं होंगे तो वनवासी कहां रहेंगे। देश के 22 लोग ऐसे हैं जिनके पास देश के करोड़ों लोगों के जितना धन है।
राहुल गांधी ने कहा, कि हम 5 काम करने जा रहे हैं। 30 लाख बरोजगार को नौकरी। मनरेगा की तर्ज पर युवाओं को अपरेंट्स शिप मिलेगी। 1 साल के लिए सरकारी दफ्तर में 1 साल की नौकरी होगी। खाते में 1 लाख भी 1 साल में मिलेगा। अनियमित नौकरी नहीं अब सरकरी एंव पब्लिक सेक्टर में परमानेंट नौकरी मिलेगी। राहुल गांधी ने कहा, कि बीजेपी किसानों का कर्जा माफ करना नही चाहती। किसानों का कर्जा देश भर में माफ होगा। किसानों को एमएसपी मिलेगी। हमारी सरकारी आई तो महा लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी। हर परिवार से हम एक महिला को चुनेंगे। इसके बाद हर महीने बैंक खाते में साढ़े 8 हजार रुपए डाले जाएंगे। यानी एक साल में 1 लाख रुपए मिलेंगे। इस तरह एक झटके में हम देश से गरीबी मिटा देंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारी सरकार आई तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण देंगे। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना करेंगे। राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने किसानों को पैसा दिया, वही हम देश में करेंगे। जैसे ही हमारी सरकार आएगी, सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी का होगा। किसानों को सही दाम मिलेगा, वो भी कानूनी गारंटी के साथ।
