राहुल टिकरिहा का पाटन दौरा, मुख्यमंत्री के जन्मदिन को गांव-गांव मनाने की बनी रणनीति


पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को पाटन पहुंचे। यहां विश्राम गृह में आयोजित बैठक में उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री के जन्मदिन को गांव-गांव में वृहद स्तर पर मनाने की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं के घर-घर जाकर उन्हें मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई दें और इस अवसर की तस्वीरें व जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करें।
इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों के घर बने हैं, उनके निवास पर पहुंचकर भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और इन गतिविधियों को भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) परीक्षा की पारदर्शिता पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि पीएससी में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इससे पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वामी आत्मानंद चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कीर्ति नायक, राजेश चंद्रिका, रानी बंछोर, दुर्ग भाजयुमो जिला महामंत्री अमन यादव, बाबा वर्मा, प्रकाश बिजौरा, रवि सिंगौर, राजू साहू, दामोदर चक्रधारी, केशव बंछोर, सुरेंद्र वर्मा, अनिकेत मिश्रा, अविनाश मिश्रा, सागर सोनी, घनश्याम सोनी, नागेश वर्मा, विक्की बंछोर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित