वन विभाग पंडरिया द्वारा छापेमार की कार्यवाही की गई।लाखों के फर्नीचर व लकड़ी जप्त की गई।


पंडरिया -वन विभाग पंडरिया द्वारा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर के समरूपारा स्थित फर्नीचर बनाने वालों बढ़ाई के घर छापेमारी की कार्यवाही की गई।जिसमें सागौन व अन्य इमारती लकड़ी के चिरान व अन्य फर्नीचर जप्त की गई है।सुयश धर दीवान, उपवनमण्डलाधिकारी पंडरिया के मार्गदर्शन में महेन्द्र कुमार जोशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पूर्व) एवं पल्लवी गंगबेर, परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पश्चिम) के कुशल नेतृत्व में वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) एवं (पश्चिम) के वन अमला द्वारा मुखबीर की सूचना पर शनिवार को सर्च वारन्ट कमांक 01 द्वारा पंडरिया नगर पालिका के क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 समरूपारा में भागीरथी सत्यम वल्द भगऊ सत्यम के निवास पर सर्च कर अवैध रूप से संग्रहित किये गये सागौन प्रजाति के 253 नग 1.205 घ.मी. काष्ठ (कीमत रूपये 93,382.00) एवं सर्च वारन्ट कमांक 02 द्वारा पंडरिया नगर पालिका के क्षेत्र अंतर्गत सतीश नगर में राहुल पिता लेखराज बंजारे के निवास पर सर्च कर अवैध रूप से संग्रहित किये गये सागौन प्रजाति के 05 नग 0.013 घ.मी. काष्ठ (कीमत रूपये 912.00) का भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ख धारा 52, काष्ठ चिरान अधिनियम धारा 4 (क) बिना अनुमति आरा मशीन उपयोग करना के अनुसार जप्ती की कार्यवाही किया गया। क्रमशः वन अपराध प्रकरण कमांक 20039/25 दिनांक 19.04.2025 एवं वन अपराध प्रकरण कमांक 20719/01 दिनांक 19.04.2025 दर्ज किया गया। तलाशी की कार्यवाही में  चैनदास खुटियाले, सुनील सोनी, इन्द्रावति बैगा, उपवनक्षेत्रपाल,  संतोष सिंह साकत, अरूण कुमार दुबे,  दिलीप कुमार चन्द्राकर, सुभाष चन्द्र भारद्वाज,  रवि मरकाम, शिवकुमारी जोशी, वनपाल,  सुदर्शन साहू, पुनाराम धुर्वे, राम सिंह साहू, अमरवीर सिंह मरकाम, श्रीराम गुप्ता, जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर,  मनोज कुमार धुर्वे,  विष्णु सिंह धुर्वे,  राम सिंह दीक्षित, विनोद भास्कर,  तारकेश यादव,  अजीत कुमार पाल,  उमेश्वरी श्याम, जयश्री कौशल, वनरक्षक उपस्थित रहे।
*जलाऊ पर भी हो नियमित कार्यवाही*- वन विभाग द्वारा बढ़ाई के घर छापामार की कार्यवाही की गई है।वहीं वन विकास निगम व सामान्य वन क्षेत्र बदौरा से प्रतिदिन 100 से अधिक पेड़ काटकर सायकल से बेचने ले जाया जाता है।इन पर भी नियमित कार्यवाही की जरूरत है।विगत दिनों जलाऊ लकड़ी परिवहन करते पाए जाने पर सात सायकल जप्त कर कार्यवाही की गई थी।इसी तरह नियमित कार्यवाही की जरूरत है। जलाऊ के लिए रोज हो रहे जंगलों की अवैध कटाई से जंगल उजड़ रहे हैं।छापामार कर कार्यवाही के साथ जंगलों में कटाई पर रोक भी जरूरी है।साथ ही होटल – ढाबे में भी अवैध लकड़ी खरीदी पर सचेत किया जाना चाहिए।
*हजारों पेड़ काटने पर अब तक कार्यवाही नहीं*-पखवाड़े भर पहले वन विकास निगम क्षेत्र के ग्राम भेड़ागढ़ बैगापारा में एक रात में ग्रामीणों द्वारा हजारों हरे पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी गई।जिस पर अब तक कार्यवाही नहीं हो पाई है।ऐसे ही उदासीन रहने परिणाम स्वरूप वनों में कटाई व अतिक्रमण की प्रवित्ति बढ़ती है।
*राजनैतिक जागरूकता की जरूरत*-क्षेत्र में लगातार अवैध कटाई के चलते जंगल उजड़ते जा रहा है।जंगल मैदान में तब्दील होते जा रहा है।सरकार द्वारा सुशासन त्योहार चलाया जा रहा है।वहीं विधायक व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि द्वारा अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है।क्षेत्र के सभी दलों के राजनैतिक लोगों को जंगल बचाने की मुहिम में विभाग का सहयोग करते हुए लोगों को जागरूक करना चाहिए।साथ ही ऐसे अवैध कार्यों में किसी प्रकार सहयोग नहीं करते हुए वनों के विनाश से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करना चाहिए।जिससे क्षेत्र के पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
“मुखबिर द्वारा अवैध लकड़ी रखे जाने की सूचना मिली थी,जी पर छापामार की कार्यवाही की गई।साथ ही जलाऊ लकड़ी के अवैध कटाई पर भी नियमित कार्यवाही की जा रही है।अवैध कटाई पर कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगी।”
सुयशधर दिवान,एसडीओ,उप वन मंडल पंडरिया।