उतई। आवेदक देवराज मेश्राम पदुमनगर भिलाई 03 में रहता है। बालोद सेक्सन में रेलवे विभाग में इंजीनियर है। रेल्वे अंडर ब्रीज उमरपोटी में पानी निकालने के लिए पंप डलवाने का काम चल रहा है जिसे वे देखने के लिय अपनी कार डेक्सन गो क्रं CG 04 HM 6096 में आया था और अपनी वाहन को अंडर ब्रीज के राईड में खडी कर काम देख रहा था। करीबन 12.50 बजे दिन में ट्रक्टर स्वराज 834 XM गिट्टी भरा हुआ रंग नीला का चालक अपनी वाहन को काफी तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर सामने राइड रिवर्स आकर कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने से कार का दहिने तरफ का दोनो दरवाजा अंदर बद कर क्षतिग्रस्त हो गया है एवं सामने का काच एवं राईड ग्लास टुट गया है किसी को चोट वगैरा नही आया है । सूचना पर उतई थाना में मामला दर्ज कर लिया है।







