जामगांव आर में बारिश ने खोली स्वच्छता की पोल…

पाटन।ग्राम पंचायत जामगांव आर में बरसात के आते ही स्वक्षता की पोल खुल गई है। जामगांव आर में आसपास के ग्रामीण अपनी जरूरत को लेकर पहुंचते हैं लेकिन सफाई व्यवस्था के नाम पर यहां कचरे का डेरा बना हुआ है जामगांव आर का मुख्य किसान चौक के आसपास सैकड़ो दुकान हैं सार्वजनिक शौचालय भी बनाया गया है लेकिन कचरे के ढेर होने  के कारण सार्वजनिक शौचालय का उपयोग नागरिक नहीं कर पा रहे हैं

आलम यह है कि सार्वजनिक शौचालय की स्थिति देखकर लोग जाना पसंद नहीं कर रहे हैं यह तो हुई जामगांव और किसान चौक की बात हाई स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल बोरवाय रोड में ग्राम पंचायत के  पास बने ओपन जिम के सामने ही कचरे का ढेर बना हुआ है और पानी जमा है।

एक ओर मितानिन प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर कुलर का पानी एवं कहीं पानी रखा हुआ है स्थिर है उसे साफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत जामगांव आर में सड़कों पर और चौक चौराहों पर पानी जमा हुआ है कचरे का ढेर बना हुआ है

इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव नरेश महतो का कहनाहै नल कलेक्शन के लिए पंचायत द्वारा ₹70 की राशि निर्धारित की गई है जैसे ही राशि का कलेक्शन होता है साफ सफाई में तेजी आयेगी पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया है जल्द ही कचरे को साफ कराया जाएगा एवं पानी निकासी के लिए जगह बनाया जाएगा इसके साथ ही लोगों से अपील की है की कचरे को अन्यत्र इधर-उधर ना डाल कर उसे डीकंपोज करें एवं कूड़ा दान में ही डालें जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहेगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिल पाएगा।