राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । ब्लाक अंतर्गत सोमवार रात से लगातार बारिश होने के कारण झड़ी जैसा मौसम निर्मित हो गया है।पिछले सप्ताह भर से क्षेत्र में बादल रुक-रुक कर बरस रहे हैं।जिससे खरीफ फसल के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।मंगलवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई।जिसके चलते क्षेत्र के हाफ नदी सहित नालों का जल स्तर बढ़ गया है।मानसून की विदाई के समय तेज बारिश होने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।कृषक गणेश राम ने बताया कि अधिकतर धान के फसलों में बाली निकल चुकी है,वहीं जल्दी पकने वाला धान लगभग काटने लायक हो गए हैं।तेज हवा के साथ हो रहे बरसात के कारण धान का फसल गिर जाएगा।वहीं बीमारी का खतरा बना हुआ है।कई धान के फसल में बीमारियो का प्रकोप दिखाई पड़ रहा है।अब धान के फसल को धूप की जरूरत है।अंतिम समय मे बरसात होने पर किसान के मेहनत पर पानी फिर सकता है।धान के फसल के साथ सब्जियों को भी नुकसान होने की आशंका है।जिसमे मुख्य रूप से भाजी, टमाटर,धनियां,सहित कई सब्जियां खराब होने की संभावना है।कृषि विकास अधिकारी सुरेश चंद्र प्रसाद ने बाताया की धान के फसल गिरने से कुछ नुकसान हो सकता है।दलहन अरहर,मूंग,उड़द को नुकसान होगा।लगातार बारिश के कारण धान में बीमारी नियंत्रित है।
