पंडरिया । नगर सहित क्षेत्र में शनिवार शाम 4 बजे से लगातार बारिश हो रही है।जिससे क्षेत्र में सावन के झड़ी जैसा माहौल बन गया है।बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं फसलों को नुकसान होने की भी संभावना है।रविवार अवकाश होने के कारण बारिश में सड़कों पर वीरानी छाई रही तथा लोग घरों से नहीं निकले।शनिवार रात तेज बारिश हुई।जो पूरे रात व रविवार दिन भर जारी रही।क्षेत्र में पहले से ही अधिक वर्षा के कारण कई गांवों में फसलें डूबी हुई थी।पहले से खेतों में भरा हुआ पानी निकल नहीं पाया था।जो पुनः बरसात होने के कारण परेशानी का कारण बन गया है।नगर से सटे रेहुटा खुर्द,पौनी ,कोलेगांव सहित अनेक गांवो में धान का फसल महीनों से डूबा हुआ है।इसी प्रकार अरहर का फसल को भी नुकसान हुआ हुआ है।अकेले रेहुटा में ही 10 हेक्टेयर से अधिक का धान का फसल पानी मे डूबने के कारण खराब हो गया।रेहुटा में क्रांति जलाशय के नहर से सटे हुए खेत मव पानी भरा हुआ है।नहर का पानी उक्त खेतों में भर गया है।क्रांति जलाशय का पानी लगातार नहर से आ रहा है,जिसके चलते खेत से पानी नहीं निकल पाया है।इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सब्जी की फसल भी खराब होने की संभावना है।कृषि विकास अधिकारी सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि कुछ गांवों में धान के फसल के डूबने की जानकारी मिली है,जिसकी तहसील कार्यालय में दी गई है।दो दिन से हो रही बारिश से निचले भाग वाले खेत व सब्जी -भाजी को नुकसान हो सकता है।

- September 5, 2022