Raipur 3D factory Blast: रायपुर के थ्रीडी फैक्टरी में ब्लास्ट, 3 की मौत, कई घायल

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री की फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण ब्लास्ट हुआ। इस विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला थाने क्षेत्र के बेंद्री की थ्रीडी फैक्ट्ररी में मंगलवार को भीषण ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिये रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कारखाना परिसर में अफरा-तफरी मची रही। लोग जान बचाने के लिये इधर-उधर भागते दिखे। 

सूचना पर उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। हादसे के बाद कारखाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीसीपी, एडीसीपी नार्थ और एसीपी समेत पुलिस  के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फायर बिग्रेड और एसडीआरएफ की टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगी रही। 

पुलिस के मुताबिक, हादसे में मजदूर लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल मजदूर कमल सिंह ने अस्पताल ले आते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक कमल सिंह और लाल सिंह मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के रहने वाले थे। वहीं तीसरा व्यक्ति अरुण पांडे प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले के निवासी था।